राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में चलाया स्वच्छता अभियान

 
"
शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनायी। सर्वप्रथम प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह के द्वारा माल्यर्पण किया गया। प्राचार्य के मार्गदर्षन में महाविद्यालय के एन.एस.एस इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेते हुए महाविद्यालय के प्रांगण की सफाई की गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी से जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरणा लेने के लिए संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर विषेष रूप से सभी छात्र-छात्राआंे को महाविद्यालय परिसर की सफाई के लिए साधुवाद प्रदान करते हुए प्रषंसा की। कार्यक्रम में उच्चषिक्षा विभाग, संचालनालय की अपर संचालक डाॅ. श्रीमती विनोद शर्मा भी उपस्थित थी।