एलोक्यूषन प्रतियोगिता में प्रतीक्षा ने दिखाई अपनी प्रतिभा

 
"
सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित 46 वीं कमल नयन बजाज अखिल भारतीय एलोक्यूशन प्रतियोगिता 2020 का आयोजन 22 व 23 जनवरी को षिक्षा मण्डल वर्धा महाराष्ट्र द्वारा किया गया जिसमें एलोक्यूशन प्रतियोगिता का विषय व्यक्ति और समाज था। इस प्रतियोगिता में भारत के प्रतिष्ठित विष्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किये। यह शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग के लिए गर्व की बात है कि एम.एस.सी. अंतिम भौतिकी की छात्रा प्रतीक्षा तिवारी ने इसमें भाग लिया और उसने राष्ट्रीय स्तर पर विषेष पहचान, प्रमाण पत्र, मोमेन्टो के साथ नगद पुरूस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन.सिंह, आई.क्यू.ए.सी संयोजक डाॅ. जगजीत कौर सलूजा विभागाध्यक्ष डाॅ. पूर्णाबोस तथा सभी विभाग के प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के प्रतिनिधित्व के प्रति सराहना व्यक्त की तथा बधाइयाॅ दी। प्रतीक्षा तिवारी श्री सुनील तिवारी की पुत्री है जो एक व्यवसायी है। प्रतीक्षा ने इसी महाविद्यालय से बी.एस.सी उत्तीर्ण किया है तथा इससे पहले    सी.जी. कास्ट और विज्ञान प्रोद्यौगिकी द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और उसमें प्रथम स्थान भी प्राप्त किया। प्रतिक्षा ने इस सफलता का श्रेय प्राचार्य महाविद्यालय, भौतिक विभाग के प्राध्यापकों एवं अपने माता पिता को दिया। वर्धा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बापूकुुटी सेवा ग्राम हिन्दी विष्वविद्यालय का भी भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह ने कहा की पढ़ाई के दौरान सम्मान मिलने से और बेहतर करने की इच्छा प्रबल हो जाती है तथा किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और निरतंर समर्पित भाव की आवष्यकता होती है।