डाॅ रंगनाथन जयंती का आयोजन एवं ई-सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ

 
डाॅ रंगनाथन जयंती का आयोजन एवं ई-सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ

शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर महाविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय मे को डाॅ. रंगनाथन जयंती को लायब्रेरियन डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय की सेवाओं में विस्तार करते हुये ई-सार्वजनिक पुस्तकालय सेवा का शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्राचार्य डाॅ. एम. ए. सिद्दकी एवं अतिथियों के द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा एवं डाॅ रंगनाथन के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से प्रारंभ किया गया। एम लिब की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया।  डाॅ जगजीत सिंह सलूजा ने ई-सार्वजनिक पुस्तकालय की समाज में उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।  डाॅ अनिल कष्यप ने मुद्रित पुस्तकों के महत्व पर प्रकाष डाला,  डाॅ श्रीनिवास देषमुख एवं डाॅ. एस. आर. ठाकुर ने पुस्तकालय सेवाओं की महत्वता पर प्रकाष डाला। ग्रंथपाल विनोद कुमार ने डाॅ. रंगनाथन के पुस्तकालय एवं पुस्तकालय विज्ञान विषय में योगदान पर प्रकाष डाला। प्राचार्य डाॅ. सिद्दकी ने पुस्तकालय सेवाओं की अद्यनीयता की जानकारी दी एवं भविष्य में भी नवीन सेवाये प्रारंभ करने हेतु आग्रह किया। 
इस अवसर पर प्राचार्य. डाॅ. सिद्दकी के द्वारा ई-सार्वजनिक पुस्तकालय सेवा की वेबसाईट को क्लिक कर प्रारंभ किया गया। डाॅ. एस. आर. ठाकुर ने द्वारा बीपीएल बुक बैक हेतु 101 पुस्तकों को उपहार स्वरूप दान दिया। 
इस कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुये किया गया। एमलिब की छात्रा आषिता ने डाॅ रंगनाथन की जीवनी को प्रस्तुत किया, सेतु कुमारी ने सफदर हाषमी की कविता किताबें का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन राजलक्ष्मी पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर ग्रंथालय के कर्मचारी मनोज कुमार तिवारी, संतोष कुमार चन्द्राकर, दुर्गा प्रसाद सोनी, अनुराग पाण्डेय उपस्थित रहे। पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थी आनलाईन स्वरूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।