भारोतोलन एवं शक्तितोलन खेल विधा में यूक्रेन में आयोजित विष्वकप प्रतियोगिता में कु. ऐष्वर्या नंदी को प्रथम स्थान

 
भारोतोलन एवं शक्तितोलन खेल विधा में यूक्रेन में आयोजित विष्वकप प्रतियोगिता में कु. ऐष्वर्या नंदी को प्रथम स्थान 

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग  के    बी.ए. प्रथम वर्ष में अध्ययनरत् छात्रा कु. ऐष्वर्या नंदी ने भारोतोलन एवं शक्तितोलन खेल विधा में यूक्रेन में आयोजित विष्व कप प्रतियोगिता सत्र 2021-22 में भारतीय दल के रूप में भाग लिया, जिसमें 90 किलो ग्राम वजन में प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय एवं दुर्ग शहर का गौरव बढ़ाया।