साईंस काॅलेज दुर्ग को मिला राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक अवार्ड

 
साईंस काॅलेज दुर्ग को मिला राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक अवार्ड
शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के दो स्वयं सेवकों को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह के मार्गदर्षन, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ. आर.पी. अग्रवाल की प्रेरणा एवं जिला संगठक डाॅ. विनय शर्मा के कुषल नेतृत्व एवं सहयोग से महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का दो पुरस्कार अपने नाम किया। 
विदित हो कि छत्तीसगढ़ शासन के उच्चषिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवकों को पुरस्कार राषि एवं प्रषस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय षिविर कृष्णा महाविद्यालय, खम्हरिया में सात दिवसीय विषेष षिविर आयोजित था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारियों, इकाईयों एवं स्वयं सेवकों को प्रदेष युवा आयोग अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मुदुलियार, आयुक्त, उच्चषिक्षा विभाग श्रीमती शारदा वर्मा, पंडित रविषंकर विष्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. केसरी लाल वर्मा, हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा के द्वारा सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में साईंस कालेज दुर्ग के दो प्रतिभावान होनहार विद्यार्थियों कु. मानसी यदु एमएससी भूगर्भषास्त्र एवं मोहम्मद अदनान बी.एससी तृतीय वर्ष दोनों को रूपये 11,000/- 11,000/- की नगद पुरस्कार राषि एवं प्रषस्ति पत्र से सम्मानित किया। 
इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए हेमचंद यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा साईंस कालेज दुर्ग की जनभागीदारी समिति को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री आषुतोष सिंह एवं समिति के सभी सदस्यों ने पुरस्कार प्राप्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.एन. सिंह एवं आईक्यूएसी संयोजक डाॅ. जगजीत कौर सलूजा, एनएसएस छात्रा इकाई प्रभारी डाॅ. मीना मान, छात्र इकाई प्रभारी   प्रो. जनेन्द्र कुमार दीवान उपस्थित थे। उक्त पुरस्कारों की प्राप्ति पर महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित है। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने इन उपलब्धियों के लिए प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के सदस्यों, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है।