एम.एस.डब्लू. विभाग में व्याख्यान

 
एम.एस.डब्लू. विभाग में व्याख्यान
दिनांक 16.03.2023 को राधाकृष्णन सभागार में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ वर्णिका शर्मा का व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में एम.एस.डब्लू. विभाग की विभागाध्यक्ष   डॉ. अश्विनी महाजन ने स्वागत भाषण के अतर्गत सामाजिक कार्यों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने किया। अध्यक्षी भाषण में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को निस्वार्थ सेवा पर बल दिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता    डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्भोदन में अर्पण, तर्पण और समर्पण के द्वारा सामाजिक कार्य हेतु समर्पण पर बल दिया। महिलाओं की समस्याओं को समझकर उचित हल द्वारा समाधान पर बल दिया। यूनिसेफ के शषांक शर्मा ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्य हेतु प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र की सहायक प्राध्यापिका डॉ. विजय लक्ष्मी नायडू ने मिलेट्रस के माध्यम से एनीमिया के उपचार जोर दिया। समाजषास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुचित्र शर्मा ने भी समाज में रहकर इमानदारी से अपने कर्तव्यों के वहन पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन विभाग की छात्रा कुं. वैष्णवी ने किया तथा धन्यावाद यापन श्री राहुल चौधरी ने किया।