सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप के द्वारा सूक्ष्मजीवों का अध्ययन

 
सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण 
इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप के द्वारा सूक्ष्मजीवों का अध्ययन 


शासकीय विष्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वषासी महाविद्यालय, दुर्ग के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने रायपुर स्थित कलिंगा विष्वविद्यालय की केन्द्रीय इंस्ट्रूमेंटेषन सुविधा के अंतर्गत आधुनिक जैव रासायनिक एवं मॉलीक्यूलर बायोलॉजी से संबंधित उपकरणों का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्षी द्वारा सूक्ष्मजीवों की संरचनात्मक बारीरिकों को समझा। जल परीक्षण के लिये उपलब्ध उपकरण द्वारा जल के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने पी.सी.आर द्वारा डी.एन.ए. के प्रतिरूप तैयार करने की विधि को जाना। 
जैव अणुओं के संरचनात्मक अध्ययन हेतु उपलब्ध एक्स. आर.डी. एवं एफ.टी.आई.आर का प्रदर्षन विद्यार्थियों के लिये अत्यंत लाभप्रद रहा। विद्यार्थियों के सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम में कलिंगा विष्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, डॉ. संदीप गांधी एवं उनकी टीम डॉ. मनोज सिंह,       डॉ. सोहनी भट्टाचार्य, डॉ. अभिषेक पाण्डेय का सहयोग रहा। 
महाविद्यालय में संचालित सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के 20 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने इस शैक्षिक भ्रमण को सार्थक एवं प्रेरक बताया। 
विभाग की ओर से प्राध्यापक श्रीमती नीतू दास, अनामिका शर्मा एवं मृणालिनी सोनी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर इस सार्थक पहल के लिये विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी एवं प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह का आभार व्यक्त किया।