साईंस कालेज, दुर्ग में इग्नू के पूर्व समन्वयक डाॅ. अनिल कष्यप को दी गई बिदाई

 
साईंस कालेज, दुर्ग में इग्नू के पूर्व समन्वयक डाॅ. अनिल कष्यप को दी गई बिदाई 

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में स्थित इंदिरा गांधी नेषनल ओपन युनिवर्सिटी (इग्नू) के अध्ययन केन्द्र क्रमांक 1503 के पूर्व मुख्य समन्वयक डाॅ. अनिल कष्यप को आज एक समारोह में बिदाई दी गई। बिदाई के अवसर पर उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय कुमार सिंह, वर्तमान समन्वयक डाॅ. अभिनेष सुराना, सहायक समन्वयक डाॅ. जी.एस. ठाकुर, डाॅ. प्रषांत श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. ए.के. खान, डाॅ. अनुपमा कष्यप, मुख्य लिपिक संजय यादव एवं पूर्व मुख्य लिपिक श्री राधे लाल यादव सहित इग्नू अध्ययन केन्द्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। 
बिदाई समारोह के आरंभ में सहायक समन्वयक डाॅ. प्रषांत श्रीवास्तव ने डाॅ. अनिल कष्यप के लगभग एक दषक से अधिक समन्वयक के रूप में सफल कार्यकाल का उल्लेख करते हुए नये समन्वयक डाॅ. अभिनेष सुराना को शुभकामनायें दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर डाॅ. अनिल कश्यप को स्मृति चिन्ह, श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नये मुख्य समन्वयक डाॅ. अभिनेष सुराना को भी स्मृति चिन्ह एवं श्रीफल भेंट किया गया। इग्नू के सहायक समन्वयक डाॅ. जी.एस. ठाकुर ने बताया कि डाॅ. कष्यप 2012 से लेकर 25 फरवरी 2025 तक मुख्य समन्वयक रहे, वहीं डाॅ. अभिनेष सुराना ने 6 मई 2025 को कार्यभार ग्रहण किया। डाॅ. सुराना ने कहा कि वे इग्नू अध्ययन केन्द्र को उंचाई पर ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय कुमार सिंह ने डाॅ. अनिल कष्यप के कार्यकाल को सफल बताते हुए कहा कि दुर्ग स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र विद्यार्थियों के हित में कार्य करने हेतु प्रतिबध्द है। डाॅ. सिंह ने डाॅ. सुराना को सफलता पूर्वक दायित्व निवर्हन हेतु शुभकामनायें दी। वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. ए.के. खान ने डाॅ. अनिल कष्यप को समर्पित षिक्षक एवं कुषल प्रषासक बताया। डाॅ. अनुपमा कष्यप ने अपने संबोधन में इग्नू अध्ययन केन्द्र को प्रदेष का सर्वोत्तम अध्ययन केन्द्र बताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। महाविद्यालय के मुख्य लिपिक श्री संजय यादव ने महात्मा जी का उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छे लोगों को दूर-दूर तक फैलना चाहिए। डाॅ. कष्यप के प्राचार्य बनने से सोमनी महाविद्यालय को निष्चित रूप से लाभ होगा। अपने सम्मान एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र से बिदाई के अवसर पर डाॅ. अनिल कष्यप ने सहयोग के लिए पूरे महाविद्यालय परिवार एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इग्नू में राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही सभी गतिविधियां संचालित होती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई नये प्रयोगकर कार्यप्रणाली को सरल बनाने का प्रयास किया। डाॅ. कष्यप ने बताया कि लगभग 40 वर्षों से अधिक अवधि से इग्नू अध्ययन केन्द्र महाविद्यालय में संचालित है। डाॅ. कष्यप ने रचनात्मक सहयोग के लिए वर्तमान एवं सभी पूर्व प्राचार्यों को धन्यवाद दिया। बिदाई समारोह का समापन डाॅ. जीएस. ठाकुर द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर प्राणी शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डाॅ. अलका मिश्रा एवं इग्नू अध्ययन केन्द्र के श्री राधे लाल यादव, श्री सत्येन्द्र सोनी, श्री टीकम यादव, श्री अषोक यादव, श्री हेमंत निर्मलकर, श्री चिंताराम यादव, श्री विजय यादव आदि उपस्थित थे।