साइंस कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा ईको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बनायी गयी

 
साइंस कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा ईको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति बनायी गयी

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में आज दिनांक    20.8.2025 को महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्षन में रसायन, गणित एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गणेष उत्सव के उपलक्ष्य में ईको फ्रेंडली, मिट्टी के गणेष जी की प्रतिमा बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रसायन, गणित तथा वाणिज्य के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रोें द्वारा मूर्ति बनाने हेतु मिट्टी, प्राकृतिक रंगों एवं सजावट की सामग्री का उपयोग किया गया। छात्र-छात्राओं को पूजा करने की विधि तथा विसर्जन करने की प्रक्रिया भी सिखायी गयी। साथ ही पूजा सामग्री का प्रबंधन भी सिखाया गया कि किस प्रकार पूजा सामग्री को नदी व तालाबों में ना विसर्जित कर, मिट्टी में विसर्जित करके सामग्री को खाद में परिवर्तित किया जा सकता है और जल प्रदूषण होने से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देष्य पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने एवं विद्यार्थियों को तथा जन समूह को प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को उनके द्वारा बनाई मूर्तियों को वापस किया जावेगा, ताकि वे अपने घर जाकर पूजा अर्चना कर सके। जिससे आसपास के लोग भी उनसे प्रेरित होकर पर्यावरण सुरक्षा हेतु अग्रसर रहें। कार्यक्रम डाॅ. अनुपमा कष्यप, डाॅ. सोमा सेन, डाॅ. वर्षा जोषी, डाॅ. प्रीति तन्ना टांक के सहयोग से पूर्ण हुआ।