प्रेस विज्ञप्ति

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं निःशुल्क हेलमेट वितरण

शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जिला परिवहन विभाग, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय क प्राचार्य, डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा की गई। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा की सड़क सुरक्षा आज के समय की महत्वपूर्ण समाजिक आवश्यकता बन गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करने एवं वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग न करने की हिदायत दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे श्री एस.एल. लकड़ा (आर.टी.ओ.) उपस्थित रहे, उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं की चिन्ता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों की पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हेलमेट वितरण भी किया गया, जिससे वे सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित हो सके। कार्यक्रम के अन्त में सड़क सुरक्षा के प्रति उपस्थित सभी लोगों को शपथग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग से श्री सनत कुमार जांगड़े (परिवहन निरीक्षक), श्री अभिलाष सिंह, श्री सुभाष बंजारे, श्री बसंत कुमार साहू, श्री उज्जवल शर्मा विशेष रूप से उपथित थे। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए.के. खान, क्रीड़ा अधिकारी श्री लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीना मान, श्री तरूण कुमार साहू, श्री सुदेश कुमार साहू, श्री निखिल देशलहरा, श्री गोविन्द गुप्ता, डॉ. कुंदन जांगड़े, श्री शहबाज अली आदि का कार्यक्रम संचालन में विशेष सहयोग हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हरीश कुमार साहू, द्रविन कुमार, मिनेश यादव, मोहम्मद अयान, निमेश कुमार, राधिका, नम्रता, संघप्रिया सहित लगभग 150 लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।